logo

BIHAR : 10वीं के छात्रों को नहीं है साइंस-सोशल साइंस की बेसिक जानकारी, बिहार में बदहाल शिक्षा व्यवस्था

untitled_1581741385.jpg

डेस्क :
बिहार में शिक्षा की बदहाली किसी से नहीं छिपी है। कुछ दिनों पहले ही नालंदा के छोटे से सोनू ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया था। इसके बाद एक बार फिर नेशनल अचीवमेंट सर्वे-2021 की रिपोर्ट ने बिहार की खराब शिक्षा व्यवस्था की पोल खेल दी है।  नेशनल अचीवमेंट सर्वे-2021 ने रिपोर्ट जारी किया है। रिपोर्ट की मानें तो बिहार में 8वीं  के 39% छात्रों को साइंस व सोशल साइंस और 10वीं के 76% बच्चों को साइंस पाठ्यक्रम की बेसिक जानकारी तक नहीं है।


10वीं के छात्रों को नहीं है बेसिक जानकारी
कुछ दिनों पहले ही बिहार के मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि जब तक बिहार में सुशासन की सरकार है बिहार में विकास होता रहेगा। हालांकि, नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2021 की रिपोर्ट ने मुख्यमंत्री के सारे दावों को खारिज किया है। हैरानी की बात ये भी है कि बिहार में 10वीं में गणित में 27, अंग्रेजी में 35, साइंस में 76, मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज में 63 और सोशल साइंस में 68 % बच्चे बेसिक स्तर से नीचे हैं जबकि उसमें ये भी अंकित है कि गणित में 44% बच्चों को बेसिक जानकारी है।

 

विषयों की मूलभूत जानकारी का भी अभाव
 जबकि 16% को साइंस, वहीं महज 19% बच्चों को सोशल साइंस की बेसिक जानकारी है। आंकड़ों पर गौर करें तो 10वीं में बेसिक और बेसिक स्तर से नीचे में छात्राओं की संख्या हर विषय में ज्यादा है।बता दें कि यह सर्वे कक्षा 3 और 5 के बच्चों के लिए भाषा, गणित और एनवायरनमेंटल स्टडीज जबकि कक्षा 8 के बच्चों के लिए भाषा, गणित, साइंस और सोशल साइंस वहीं 10वीं के छात्रों के लिए मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज, गणित, साइंस, सोशल साइंस और इंग्लिश विषय में यह सर्वे कराया गया था। 

केंद्र सरकार तीन साल में करवाती है सर्वे
नेशनल अचीवमेंट सर्वे एक राष्ट्रीय स्तर की स्टडी है जिसमें देश की शिक्षा व्यवस्था की परख की जाती है। हर तीन साल पर केन्द सरकार यह सर्वे करवाती है। यह सर्वे पिछले बार साल 2017 में हुआ था। लेकिन पिछले साल कोरोना महामारी के कारण एनएएस यह सर्वे नहीं करवा पाई थी।